Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यूपी पंचायत इलेक्शन 2021: ये होगी प्रक्रिया तीन चरणों में निर्धारित होगा आरक्षण

मैनपुरी जिले में 549 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाने हैं। इन्हीं के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाना है। शासन ने आरक्षण चार्ट जारी कर वर्गवार आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या निर्धारित कर दी है। वहीं आरक्षण का प्रस्ताव जिला मजिस्ट्रेट को तैयार करना है। इसके लिए तीन चरणों में ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। 

हर वर्ग मे ये तीनों चरण अपनाए जाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए शासन ने आरक्षण चार्ट में कुल 115 सीटें निर्धारित की हैं। इसके लिए उन ग्राम पंचायतों का चयन प्रथम चरण में किया जाएगा जो बीते पांच चुनावों में कभी इस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। अगर इस नियम से आरक्षण चार्ट के अनुसार सीटें पूर्ण नहीं होती हैं तो दूसरा चरण चलाया जाएगा। 

जानिए प्रधान व वार्डों के आरक्षण के प्रस्ताव का प्रकाशन

दूसरे चरण में उन ग्राम पंचायतों को चयन किया जाएगा जाएगा वर्ष 2015 के चुनाव में संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। इसके बाद भी अगर संख्या पूरी नहीं होती है तो वर्ष 2015 में भी संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित रहीं सीटों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के लिए यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी के अनुसार सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। 

बता डे की आरक्षण आवंटन के प्रस्ताव तैयार करने के लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते पांच चुनावों में वर्गवार आरक्षित रहीं सीटों का डाटा अलग-अलग संकलित किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नियमानुसार आरक्षण आवंटन प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। 

किसानो से पन्गा पड़ा भारी, पंजाब में सातों नगर निगम में एक भी सीट नहीं जित पायी बीजेपी

जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। 

115 सीटें एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित होनी हैं। 

152 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होनी हैं।  

91 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित होनी हैं।  

191 सीटें रहेंगी अनराक्षित 

जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) स्वामीदीन ने बताया कि शासन ने आरक्षण के संबंध में चार्ट जारी करने के साथ ही नियम भी तय कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर आरक्षण आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

To enable live pricing updates for all articles on your website, please add the following script to your site’s code: