Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुरुष के साथ किया गया अच्छा सम्भोग एक स्त्री को पूर्ण करता है

 पुरुष के साथ किया गया अच्छा सम्भोग  एक स्त्री को पूर्ण करता है। पुरुष और स्त्री में सम्बन्ध बनाने का वेग किसमे ज्यादा है ?? लोग बोलेंगे पुरुषों में, लेकिन मैं बोलती हूँ ये गलत है, काम का वेग जितना स्त्रियों में हैं उतना पुरुषों में नहीं।



मैं 10 साल से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का काम कर रही हूँ। मेरा पति पत्नी के बीच संबंध अच्छा रहे, उन्हें सम्भोग संबंधी कोई समस्या ना हो इसकी काउंसलिंग करना मेरा काम है।

लेकिन पिछले कई वर्ष की तुलना में मैने एक पैटर्न देखे हैं और वो ये हैं कि विवाह के बाद पति पत्नी के संबंधों में समरसता की कमी।

पुरुष का वेग ऐसा होता है कि वह हर दम धीरे धीरे जलता है और जलता रहता है। पर स्त्री का वेग ऐसा होता है कि एक बार अगर आ जाए तो संतुष्ट हुए बिना उसे कोई शांत नहीं कर सकता।

ये वही स्त्रियाँ समझ सकती हैं जिनके पति उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाते।

मेरे पास आए दिन ऐसे केस आते हैं जिसमें पति या पुरुष पार्टनर ये शिकायत लेके आते हैं कि उनकी पत्नी अब संभोग करने में रुचि नहीं दिखाती हैं। जिसके वजह से उसके बीच विश्वास और प्रेम खत्म हो रहा है।

जब मैने सर्वे किया, इसके पीछे रुचि जानी तो हैरान करने वाली बात सामने आई।

अधिकतर महिलाओं ने बोला कि अब उन्हें पति में कोई रुचि नहीं, क्योंकी लाइफ में कोई एक्साइटमेंट नहीं है।

रोज एक ही तरह से संभोग करना और सो जाना वाला रूटीन पसंद नहीं आता हमे।

आगे बात करने पर एक और बात खुल कर सामने आई कि एक ही पुरुष से संभोग करते करते वो ऊब चुकी हैं, यदि कुछ नया हो तो बात कुछ और है।

जब पति से इस बारे में बात हुई तो सभी ने लगभग एक ही बात कही कि वो अपनी पत्नी से उतना ही प्रेम करते हैं जितना पहले करते थे।

जब सीनियर डॉक्टर से इस केस के बारे में और डिस्कस किया तो पता चला, ये अधिकतर वो स्त्रियाँ थी जिन्होंने स्टेटस, अच्छी नौकरी घर संपत्ति देख के विवाह किया था।

क्योंकि ऐसी लड़कियों की परवरिश ऐसे हुई है, जैसे किसी एक चीज से मन भरने पर उन्हें तुरंत दूसरी चीज उपलब्ध करा दी जाती थी और उस चीज़ को कैसे सजो कर रखना है इस बात को सिखने पर किसी ने जोर नहीं दिया।

जैसे कि बॉलीवुड के अमीर और बहुत अमीर करते हैं।

४-५ वर्ष विवाह में रहने के बाद उन्हें एक नाया पार्टनर चाहिए होता है। ठीक ऐसा ही इन लड़कियां के साथ में था।

दूसरा सबसे बड़ा कारण आया १ से अधिक पुरुषों के साथ विवाह से पहले सम्बन्ध बनाने का।

आज कल hookup कल्चर है जिसे कॉरपोरेट में काम करने वाले बखूबी जानते हैं। इसमें कई लड़की लड़का एक रात किस अंजान व्यक्ति के साथ अपनी शारीरिक वेग को बुझाते हैं। इसे वन नाइट स्टैंड भी कहते हैं।

जो बड़े शहरों में आम सी बात हो गई है।

लेकिन जब इन लड़कियों का विवाह होता है या लड़कों का विवाह होता है तो वो किसी एक के साथ ज्यादा समय तक वैसा महसूस नहीं करते हैं और कुछ समय बाद उन्हें एक नए पार्टनर की तलाश होती है।

यही कारण है कि आजकल विवाह के बाद भी पति पत्नी के मध्य अंतरंग सम्बन्ध बनाने की इच्छा खत्म होती जा रही है और वो विवाह को सिर्फ एक बोझ समझ कर जी रहे हैं।

वही बात करें छोटे शहर की लड़कियां और लडको की तो वो विवाह के बाद ज्यादा खुश रहते हैं, क्योंकी उन्हें रिश्तों को संभालने आता है और पर पुरुष गमन या स्त्री गमन जैसे कोई भी चीज नहीं होती और इनकी अपेक्षाएं भी काफी कम होती है।

यही कारण है कि आज भी छोटे शहर और गांव में लोग ज्यादा खुश हैं पर शहर में अपने पति पत्नी के बीच की दूरिया बढ़ने लगी है।

समय रहते अगर लोग इसे नहीं संभाले तो वो स्थिति दूर नहीं है जब कोई भी विवाह २-३ वर्ष से ज्यादा नहीं टिकेगी।

आपको क्या विचार है जरूर बताएं।

Copy paste

Post a Comment

0 Comments