Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जानिए पुदीने के 5 कार्यकारी गुड़ जो स्किन केयर के साथ इन पांच समस्याओं को ठीक करता है

वैसे तो लोग पुदीने का जयादातर उपयोग चटनी में करते है और पेट की कब्ज के लिए लोग जानते है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सेहत के साथ सुंदरता को निखारने में भी फायदेमंद होती हैं लेकिन इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।जैसे, पुदीना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी खूबसूरती को निखारने का काम भी करता है।

आइए जानते हैं पुदीने के ब्यूटी सीक्रेट्स- 

पुदीने में पाए जाने वाले गुणकारी तत्व 

पुदीने में फाइबर पाया जाता है।विटामिन ए के अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज की भी काफी मात्रा पाई जाती हैं। पुदीने को मुख्य रूप से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए का स्रोत माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव से हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। साथ ही इन्हें स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

पिम्पल को रखता है दूर 

आपको अगर पिम्पल की समस्या है, तो आपको रेगुलर पुदीने का इस्तेमाल करना चाहिए।आप पुदीने के रस को नारियल तेल में डालकर पिम्पल पर लगा सकते हैं।ऐसा करने से कुछ ही दिनों में न सिर्फ पिम्पल दूर होने लग जाएंगे बल्कि उनके निशान और दाग-धब्बे भी हल्के होने लग जाएंगे।

रंगत निखारता है पुदीना 

पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।इसका फेस मास्क सप्ताह में दो बार लगाने से धीरे-धीरे आपकी रंगत निखरने लगती है।वहीं, अगर आपको छाईयों की समस्या है, तो आप पुदीने के रस को दही में या गेहूं के आटे में मिलाकर लगा सकते हैं।

एंटी एजिंग 

आप अगर अपनी बढ़ती उम्र को थाम लेना चाहते हैं, तो पुदीने का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।पुदीना उम्र से पहले बुढ़ापे के स्किन इफेक्ट को दूर करने में मदद करता है।

 जलन और कीड़े के काटने पर 

आपको अगर जलने या मच्छर के काटने पर जलन हो रही है, तो आप वहां पुदीने को पीसकर लगा सकते हैं।ऐसा होने से आपको तुंरत ही जलन होनी बंद हो जाएगी और आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे।

डार्क सर्कल 

ऐसी बहुत कम चीजें हैं, जिनका असर डार्क सर्कल्स यानी काले घेरो पर होता है, पुदीना इन कम चीजों में ही शामिल है।किसी भी वजह से डार्क सर्कल होने पर आप रात को सोते समय पुदीने का रस लगा लीजिए।10-15 दिनों में आपके डार्क सर्कल 70-80 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments