Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Live: महाराष्ट्र में अजित गुट के दर्जनों नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज महाराष्ट्र एनसीपी (अजीतगुट) के दर्जनों पदाधिकारी एनसीपी के राज्य महामंत्री श्री इरशाद भाई जागीरदार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

एनसीपी अजीतगुट छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री राज्यमहामंत्री श्री इरशाद भाई जागीरदार, प्रदेश सचिव नरेन्द्र भाई चौहान, प्रदेश सचिव सामाजिक न्याय श्री महेन्द्र दादा सिरसात, नगर अध्यक्ष कैलाश भाई चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जयाताई सालोके, युवा अध्यक्ष तेजस रण सिंह, सामाजिक न्याय जिलाध्यक्ष राहुल पोल, जिलाध्यक्ष सामाजिक न्याय सुरेश अहीरे, राज्य सोशल मीडिया समीर खान, सामाजिक न्याय महिला अध्यक्ष वंदना ताई केदार, धुले से पार्षद उमेश महाले, आदिवासी जिलाध्यक्ष गणेश धुलेकर, युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी अध्यक्ष अभिजीत देओरे, राष्ट्रसेवा दल जिलाध्यक्ष नीलेश चौधरी आदि।

 एनसीपी नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की बड़ी पहचान है। श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं। सभी उनके नेतृत्व के प्रशंसक है और उन पर सभी को भरोसा है। इस बार इंडिया गठबंधन की महाराष्ट्र में सरकार बनेगी।

 महाराष्ट्र के नेताओं का यह भी कहना था कि महाराष्ट्र में किसान परेशान है। नौजवान संकट में है। जनसामान्य तबाह है। व्यापारी शिक्षक सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। उद्योगधंधे चौपट हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महाराष्ट्र की जनता अब बदलाव चाहती है।

 श्री इरशाद भाई जागीरदार, जया ताई सोलाके, कैलाश भाई चौधरी के अलावा श्री किशोर अहिरे प्रवक्ता एवं महेंद्र सिरसात ने भी अपने विचार रखे और श्री अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त किया।

 श्री अखिलेश यादव ने एनसीपी नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू से ही लड़ती आई है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर ही समानुपातिक भागीदारी तय हो सकेगी और सभी को हक तथा सम्मान मिलेगा। भाजपा आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र कर रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और सद्भाव की पक्षधर है।

 श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में विस्तार के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की स्वीकृति दिलाने के लिए अन्य राज्यों के चुनावों में पूरी सक्रियता से भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments

To enable live pricing updates for all articles on your website, please add the following script to your site’s code: