Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यहाँ पढ़े: उत्तर प्रदेश पंचयत चुनाव, जानिए ग्राम प्रधान इलेक्शन का अपडेट

पंचायत चुनाव मार्च में कराए जा सकते हैं। चुनाव के संबंध में प्रशासन और आयोग स्तर से दिशा-निर्देश जिले को मिल रहे हैं। आए दिन नए बिंदुओं पर चुनाव के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के बार में जिले से रिपोर्ट मांगी गई है। 

वर्ष 2015 में ग्राम प्रधान की कितनी सीटों पर चुनाव हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के कितने वार्ड थे, क्षेत्र पंचायत सदस्य के कितने वार्ड थे।

वर्ष 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव में जिले में ग्राम प्रधान की कितनी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के कितने वार्डों में चुनाव होगा। सैदनगली ग्राम पंचायत के नगर पंचायत बनने के बाद जिले में ग्राम प्रधान की कितनी सीटें कम हुई हैं। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के कितने वार्ड कम हुए हैं। 

उक्त बिंदुओं पर जिले से जानकारी मांगी गई है। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व चुनाव और इस बार होने वाले चुनाव के संबंध में मांगी गई सूचनाओं को जवाब जिले से भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पंचायत इलेक्शन: 15 से 30 मार्च के बीच होंगे चुनाव

पंचायतीय राज निदेशक ने पंचायत चुनाव के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर जिलों से सूचना मांगी है। वर्ष 2015 में जिले में कितनी सीटों पर पंचायत चुनाव हुआ था, इस वर्ष कितनी सीटें कम हुई हैं, जिले में सैदनगली ग्राम पंचायत के नगर पंचायत बनने से ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के कितने वार्ड कम हुए हैं, इस संबंध में जिले से रिपोर्ट मांगी गई है।

Post a Comment

0 Comments