Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल में बीजेपी सरकार की दिखी नाकामी, विधानसभा के बाहर लगे खालिस्तानी झंडे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे मिलने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है।' वह संभवत: दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए ऐसा कह रहे थे जिन्हें शुक्रवार को पंजाब पुलिस के एक दल ने मोहाली में दर्ज एक मामले में उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

सिसोदिया ने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा भवन के गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे लगे होना भाजपा सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों से निपटने और राज्य के लोगों के सम्मान को बनाए रखने में पूर्ण रूप से विफल होने का प्रमाण है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे। प्रशासन ने इन झंडों को हटा लिया है और दीवारों को दोबारा रंगा गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी के कुछ वर्ष पहले किये गये ट्वीट को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर खुलकर खालिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर आप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आप ने बेदी को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से वहां राजनीतिक गतिविधियां बेहद तेज हो गयी हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की घटना की कड़ी ङ्क्षनदा करते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व ऐसे कृत्यों के जरिए देश में शांति और भाईचारे के माहौल को बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा परिसर के मुख्य गेट नंबर एक की बाहरी तरफ ये झंडे लटके मिले जिन्हें अब प्रशासन ने हटा दिया है।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के कृत्य की कड़ी ङ्क्षनदा करता हूं। यह हाशिए पर खड़े उन असामाजिक तत्वों का कृत्य है जो हमारे देश की शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।'

Post a Comment

0 Comments