Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

UP Lekhpal Recruitment 2021: जाने क्या है अपडेट कब से शुरू हो सकती है लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार बना हुआ है। प्रदेश भर के लाखों अभ्यर्थी लेखपाल बनने का सपना सँजोए सालों से इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उनका यह सपना पूरा भी हो सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुछ दिनों पहले अपना वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था जिसमें यह दर्शाया गया था कि राज्य में जल्द ही 7,882 राजस्व लेखपालों की परीक्षा नवंबर महीने में कराई जानी है जिसके बाद लेखपाल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। 

हालांकि इस भर्ती में अभी केवल राजस्व लेखपालों के पदों को भरा जाएगा जबकि चकबंदी लेखपाल के पदों के लिए भर्ती बाद में कराई जा सकती है। इसलिए आज हम आपको राजस्व लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के संबंध में इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं। इसके अलावा लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। 

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 

यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सितंबर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना भर्ती आयोग की ओर से जारी नहीं की गई है। 

Post a Comment

0 Comments

To enable live pricing updates for all articles on your website, please add the following script to your site’s code: