Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीजेपी नेता मनोज तिवारी बने पिता, घर आयी नन्ही परी

दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया। इसकी जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट के जरिए दी। अपने ट्वीट में भाजपा नेता मनोज  ने कहा कि उनके घर नन्ही परी आई है। इस खुशखबरी के बाद मनोज तिवारी को ट्विटर पर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। लोगों ने बच्ची को ढेर सारा प्यार और आशिर्वाद दिया है। 

.

बता दे की मनोज तिवारी नेता के साथ भोजपुरी के प्रतिष्ठित लोक गायक और अभिनेता भी हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी 

भाजपा ने दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव मनोज  तिवारी के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन इस चुनाव में उसे सफलता नहीं मिल पाई। 

Post a Comment

0 Comments